धीरेश त्रिवेदी लखनऊ संवाददाता / Fri, Jun 5, 2026 / Post views : 49
सीतापुर जिले के लहरपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत चन्देसुवा के अंतर्गत छोटी घाघरा नदी में एक बड़ा जीव देखने पर ग्रामीणों ने सूचना दी जिस पर हमारे शेखर न्यूज के संवाददाता पहुंचे उन्होंने बताया कि उक्त जीव देखने में लगभगगंगा डॉल्फिन जो लुप्त प्रजाति की मछली की तरह है वन विभाग के दरोगा अरविंद गिरी सूचना पर मय टीम मौके पर पहुंचे और कहा कि आवश्यक कार्यवाही कि जाएगी
प्रायः ऐसी मछलियां गंगा नदी में बाढ़ आने पर इधर उधर हो जाती है और भटक कर छोटी नदियों में आ जाति है
ग्रामीणों ने कहा कि उक्त मछली को यदि समय रहते उचित प्रवास पर नहीं छोड़ा गया तो शिकारियों से इसकी जान का खतरा है अब देखना यह है कि वन विभाग क्या कार्यवाही करता है
विज्ञापन
विज्ञापन