नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Aug 11, 2026 / Post views : 20

परसपुर। बेलसर की खंड शिक्षाधिकारी नूतन जायसवाल ने मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र परसपुर पहुंचकर खंड शिक्षाधिकारी का पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने पर शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। यह पद तत्कालीन खंड शिक्षाधिकारी चंद्रभूषण पांडेय के वरिष्ठ डायट प्रवक्ता पद पर पदोन्नति के बाद गैर जनपद स्थानांतरण होने से रिक्त हुआ था। इसके बाद हलधरमऊ की खंड शिक्षाधिकारी सीमा पांडेय को परसपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। बाद में सीमा पांडेय को कटरा ब्लॉक का प्रभार मिलने के बाद बेलसर की बीईओ नूतन जायसवाल को परसपुर का खंड शिक्षाधिकारी नियुक्त किया गया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद बीईओ नूतन जायसवाल ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि परसपुर क्षेत्र में बेसिक शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी। विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति और शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से टीम भावना के साथ कार्य करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन