सूचना
आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Thu, Oct 8, 2026 / Post views : 23
जनपद गोंडा के तरबगंज थाना क्षेत्र में मारपीट की दो घटनाएं सामने आई हैं। इनमें दो महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना जुवरा पुरवा (डिडिसिया कला) की है। 5 अक्टूबर 2026 की शाम 7 बजे बच्चों के खेल के विवाद में मालती पत्नी मोती सिंह पर हमला हुआ। आरोप है कि पड़ोसी हिमांशु के परिवार (बलराज सिंह, कमला और रेनू) ने मालती के घर आकर लाठी-डंडों से मारा। डंडे से नाक पर गंभीर चोट आई।
सेझिया (चितावन पुरवा) में 6 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे दूसरी घटना हुई। प्रिंस गुप्ता ने बताया कि कुल नयक तिवारी ने उनकी मां जयमाला पत्नी रामकिशोर को धारदार औजार से मारा-पीटा। जयमाला के हाथ और कंधे पर चोटें आईं। थाना प्रभारी श्रीधर पाठक ने बुधवार शाम को बताया कि दोनों शिकायतों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन