सूचना
धीरेश त्रिवेदी लखनऊ संवाददाता / Tue, Oct 27, 2026 / Post views : 23
जनपद सीतापुर की महोली कोतवाली क्षेत्र में 8 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी अशोक यादव (50) को पुलिस न गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार देर शाम शाहजहांपुर बॉर्डर के पास से आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, पीड़िता का लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर की 8 वर्षीय बेटी शनिवार शाम करीब पांच बजे घर के बाहर लगे सरकारी नल पर पानी लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का रहने वाला अशोक यादव पुत्र नंदलाल शराब के नशे में वहां पहुंचा। उसने बच्ची को टॉफी दिलाने का लालच दिया और अपने साथ गन्ने के खेत में ले गया। आरोप है कि वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
गंभीर हालत में लखनऊ किया गया था रेफर
घटना के बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। बच्ची का वहां इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है
घटना को अंजाम देने के बाद से फरार था आरोपी
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई थीं।
सोमवार देर शाम पुलिस ने आरोपी को शाहजहांपुर बॉर्डर के पास से गिरफ्तार करने का दावा किया। पुलिस अब आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन