Mon, 20 Apr 2026
Breaking News
परसपुर , गोंडा : यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले, देवीपाटन मंडल की कमान दुर्गा शक्ति नागपाल को | Big News : शेखर न्यूज़ पर बड़ी एवं प्रमुख खबरें | शेखर न्यूज़ पर आज का राशिफल : अयोध्या के विद्वान आचार्य द्वारा निर्मित राशिफल अपने नाम के प्रथम अक्षर से देखें | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर गाजियाबाद प्रयागराज : सुबह 8:30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें | परसपुर , गोंडा : परसपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, एसडीएम नेहा मिश्रा ने दी सख्त चेतावनी | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर अयोध्या प्रयागराज गोरखपुर सहारनपुर | दोपहर की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी एवं प्रमुख खबरे : शेखर न्यूज़ बैजलपुर गाजियाबाद लखनऊ गोरखपुर प्रयागराज उत्तर प्रदेश | दोपहर 2:30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद बैजलपुर लखनऊ कानपुर प्रयागराज गोरखपुर उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ गाजियाबाद बैजलपुर लखनऊ अयोध्या गोरखपुर सहार : शेखर न्यूज़ पर आज की प्रमुख छोटी बड़ी खबरें | मायावती का महिला आरक्षण पर बार्ता : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गाजियाबाद बैजलपुर अयोध्या | परसपुर , गोंडा : यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले, देवीपाटन मंडल की कमान दुर्गा शक्ति नागपाल को | Big News : शेखर न्यूज़ पर बड़ी एवं प्रमुख खबरें | शेखर न्यूज़ पर आज का राशिफल : अयोध्या के विद्वान आचार्य द्वारा निर्मित राशिफल अपने नाम के प्रथम अक्षर से देखें | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर गाजियाबाद प्रयागराज : सुबह 8:30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें | परसपुर , गोंडा : परसपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, एसडीएम नेहा मिश्रा ने दी सख्त चेतावनी | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर अयोध्या प्रयागराज गोरखपुर सहारनपुर | दोपहर की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी एवं प्रमुख खबरे : शेखर न्यूज़ बैजलपुर गाजियाबाद लखनऊ गोरखपुर प्रयागराज उत्तर प्रदेश | दोपहर 2:30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद बैजलपुर लखनऊ कानपुर प्रयागराज गोरखपुर उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ गाजियाबाद बैजलपुर लखनऊ अयोध्या गोरखपुर सहार : शेखर न्यूज़ पर आज की प्रमुख छोटी बड़ी खबरें | मायावती का महिला आरक्षण पर बार्ता : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गाजियाबाद बैजलपुर अयोध्या | परसपुर , गोंडा : यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले, देवीपाटन मंडल की कमान दुर्गा शक्ति नागपाल को | Big News : शेखर न्यूज़ पर बड़ी एवं प्रमुख खबरें | शेखर न्यूज़ पर आज का राशिफल : अयोध्या के विद्वान आचार्य द्वारा निर्मित राशिफल अपने नाम के प्रथम अक्षर से देखें | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर गाजियाबाद प्रयागराज : सुबह 8:30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें | परसपुर , गोंडा : परसपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, एसडीएम नेहा मिश्रा ने दी सख्त चेतावनी | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर अयोध्या प्रयागराज गोरखपुर सहारनपुर | दोपहर की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी एवं प्रमुख खबरे : शेखर न्यूज़ बैजलपुर गाजियाबाद लखनऊ गोरखपुर प्रयागराज उत्तर प्रदेश | दोपहर 2:30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद बैजलपुर लखनऊ कानपुर प्रयागराज गोरखपुर उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ गाजियाबाद बैजलपुर लखनऊ अयोध्या गोरखपुर सहार : शेखर न्यूज़ पर आज की प्रमुख छोटी बड़ी खबरें | मायावती का महिला आरक्षण पर बार्ता : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गाजियाबाद बैजलपुर अयोध्या |

: गोंडा : सूकरखेत और गोस्वामी तुलसीदास’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, विद्वानों ने गोंडा को बताया तुलसी जन्मभूमि

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Aug 2, 2025 / Post views : 106

Share:

परसपुर ( गोंडा ) : गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के अवसर पर 31 जुलाई को दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्यकाम भवन में अवध संस्कृति उत्कर्ष समिति के तत्वावधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘सूकरखेत और गोस्वामी तुलसीदास’ का आयोजन किया गया जिसमें साहित्य, इतिहास और संस्कृति के क्षेत्र से जुड़े विद्वानों, साहित्यकारों, प्रशासकों एवं शिक्षाविदों ने सहभागिता कर विषय की गहराई को एक नई दृष्टि से प्रस्तुत किया। संगोष्ठी की अध्यक्षता गोंडा के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. श्रीनारायण तिवारी ने की जबकि मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के अधिष्ठाता प्रो. अनिल राय ने ऐतिहासिक प्रमाणों के आधार पर गोंडा जनपद के बाराह सूकरखेत क्षेत्र को गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली के रूप में रेखांकित करते हुए बताया कि यह भूभाग अयोध्या से लेकर घाघरा घाट तक विस्तारित है और प्राचीन ग्रंथों तथा ऐतिहासिक साक्ष्यों में इस क्षेत्र का उल्लेख स्पष्ट रूप से मिलता है जिससे इसकी ऐतिहासिकता प्रमाणित होती है।

तुलसी जयंती के इस विशेष अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के केन्द्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष राजेश सिंह ने भी सूकरखेत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यही वह पावन भूमि है जहाँ गोस्वामी तुलसीदास को उनके गुरु नरहरिदास जी द्वारा रामकथा की दीक्षा प्राप्त हुई थी जिससे यह क्षेत्र तुलसी साहित्य की जन्मभूमि के रूप में प्रतिष्ठित होता है। संगोष्ठी का संयोजन एवं संचालन डॉ. संत शरण त्रिपाठी द्वारा किया गया । जबकि 'अवध संस्कृति सम्मान' से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार दिलीप कुमार सिंह उर्फ दिलीप गोंडवी ने तुलसी साहित्य की सामाजिक प्रासंगिकता और उसकी जीवंतता पर अपने विचारों को व्यक्त हुए बताया कि तुलसीदास की रचनाएं आज भी जनमानस को दिशा देने का कार्य कर रही हैं। आयोजन के अंत में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने सभी विद्वतजनों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को संस्कृति और चेतना से जोड़ने वाला एक ऐतिहासिक अवसर बताया।

इस भव्य आयोजन में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव मिश्रा तथा उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने भी विशेष सहभागिता की और कहा कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति तथा तुलसी साहित्य को जनमानस से जोड़ने की दिशा में अत्यंत प्रेरक प्रयास है। कार्यक्रम में जितेंद्र शुक्ला, गौरव द्विवेदी, ठाकुर सूर्यकांत सिंह, संदीप सिंह, प्रधान दुर्जनपुर अशोक सिंह सहित सैकड़ों तुलसी-प्रेमियों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमा प्रदान की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें