नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, May 20, 2024 / Post views : 47
गोंडा : जनपद गोंडा में लोकसभा चुनाव के दौरान जाति विशेष पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर माहौल खराब करने के आरोप में पुलिस ने शैलेंद्र कुमार उर्फ पवन कुमार चौबे को गिरफ्तार कर लिया है। शैलेंद्र कुमार ने फर्जी फेसबुक अकाउंट ‘सूरज सिंह कलहंस’ के नाम से आईडी बनाकर ये पोस्ट डाली थी। महेन्द्र सिंह, कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी के निर्वाचन अभिकर्ता ने 17 मई 2024 को इस मामले की शिकायत की थी। पुलिस ने धारा 171-C, 504, 505(2) भादवि और 125 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में पता चला कि उसने चुनाव में एक अन्य प्रत्याशी को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह काम किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन