आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sun, Dec 19, 2021 / Post views : 116
लखनऊ :- आज दिनांक 19/12/2021दिन रविवार को राजकीय ऑप्टोमेट्रीस्ट एसोसिएशन के निर्वाचित पदाधिकारियों की प्रथम बैठक संगठन के ब्रांच कार्यालय स्नेह नगर लखनऊ मे संपन्न हुई!
जिसमे संवर्ग के विकास हेतु संवर्ग की लंबित मांगो को अति शीघ्र शासन और विभागीय स्तर पर पूर्ण कराने हेतु व्यापक विचार विमर्श किया गया!
इसी क्रम मे संगठन के प्रदेश प्रवक्ता के पद पर श्री दीपक चौहान -जनपद गाजियाबाद का मनोनयन समस्त पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से किया गया!
बैठक मे अध्यक्ष -श्री जी. एम. सिंह, महासचिव -श्री अनुराग मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष -श्री पी. के. वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष -श्री सुरेश सिंह, संयुक्त सचिव -श्री उदय सिंह, संगठन सचिव -श्री एस. पी. सिंह जी, श्री दीपक चौहान,श्री अवधेश पाल,श्री आर. एन. चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहें!
विज्ञापन
विज्ञापन