आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Wed, Aug 24, 2022 / Post views : 132
एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन गौतम अडाणी NDTV में 29.18% की हिस्सेदारी खरीदने जा रहे हैं। मंगलवार शाम को अडाणी ग्रुप ने इसका ऐलान किया। AMG मीडिया नेटवर्क लिमिटेड (AMNL) की सहायक कंपनी विश्वप्रधान कॉमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (VCPL) के जरिए यह इनडायरेक्ट स्टेक लिया जाएगा। AMG मीडिया अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) की ही सब्सिडियरी है।

अडाणी ग्रुप NDTV में अतिरिक्त 26% हिस्सेदारी के लिए भी 294 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 493 करोड़ रुपए के ओपन ऑफर की पेशकश करेगा। AMNL के CEO संजय पुगलिया ने कहा, 'यह अधिग्रहण मील का पत्थर है। AMNL इन्फॉर्मेशन और नॉलेज के साथ भारतीय नागरिकों, उपभोक्ताओं और भारत में रुचि रखने वालों को सशक्त बनाना चाहता है। NDTV हमारे विजन को पूरा करने के लिए सबसे अच्छा ब्रॉडकास्ट और डिजिटल प्लेटफॉर्म है।'
अडाणी के ऐलान के दो घंटे बाद NDTV की CEO बोलीं- हमें जानकारी ही नहींअडाणी ग्रुप ने शाम को करीब 6 बजकर 10 मिनट पर NDTV में स्टेक लेने का ऐलान किया। इसके करीब दो घंटे बाद NDTV की CEO ने इंटरनल मेल जारी करके कहा कि अडाणी की तरफ से मीडिया ग्रुप में स्टेक लेने की खबर चौंकाने वाली है। इस बारे में हमें न कोई जानकारी दी गई और न ही कोई बातचीत की गई है। ग्रुप की CEO ने इस मामले में रेगुलेटरी और कानूनी कदम उठाने की बात भी कही है।

अडाणी ग्रुप और NDTV के बीच डील की इनसाइड स्टोरीAMNL की सब्सिडियरी (पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी) VCPL के पास RRPR होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड का वॉरंट है, जो उन्हें RRPR में 99.99% हिस्सेदारी में बदलने का अधिकार देता है। वॉरंट का मतलब एक फाइनेंशियल कॉन्ट्रेक्ट है, जो एक्सपायरेशन से पहले एक निश्चित कीमत पर इक्विटी खरीदने या बेचने का अधिकार देता है।
VCPL ने RRPR में 99.5% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए इसी वारंट का इस्तेमाल किया है। NDTV की प्रमोटर ग्रुप कंपनी RRPR है, जो NDTV में 29.18% हिस्सेदारी रखती है। इसके आधार पर अडाणी ग्रुप को इनडायरेक्ट तरीके से NDTV में 29.18% की हिस्सेदारी मिल गई है।
VCPL ने AMNL और AEL के साथ मिलकर NDTV में 294 रुपए प्रति शेयर पर 26% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए ओपन ऑफर लॉन्च करने की बात भी कही है। सेबी के 2011 के रेगुलेशन के अनुसार अडाणी ग्रुप की कंपनियां ये ओपन ऑफर लॉन्च करेंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन