Wed, 12 Aug 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बनवरिया में युवक से 55 हजार रुपये की लूट,मुकदमा दर्ज | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर की नई खंड शिक्षाधिकारी बनीं नूतन जायसवाल, संभाला कार्यभार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : जिस गांव से अदम गोंडवी ने व्यवस्था को आईना दिखाया, उसी गांव की सड़कें आज भी कीचड़ और गड्ढों में तब्दील | माफिया अतीक के बेटे की मौत,भाई से मिलने गया था जेल : पूंछ थाना क्षेत्र में कार झांसी कानपुर हाइवे के डिवाइडर से टकराई | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छात्र अमित यादव से मारपीट मामले में ABVP ने जाना हाल, परिजनों से की मुलाकात | शाम 8:30बजे की बड़ी खबरें........ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश से प्रमुख मुख्य खबरें | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : महज 6 वर्ष की उम्र में अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन, रुद्र प्रताप साहू की स्मरण शक्ति ने सभी को किया हैरान | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बनवरिया में युवक से 55 हजार रुपये की लूट,मुकदमा दर्ज | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर की नई खंड शिक्षाधिकारी बनीं नूतन जायसवाल, संभाला कार्यभार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : जिस गांव से अदम गोंडवी ने व्यवस्था को आईना दिखाया, उसी गांव की सड़कें आज भी कीचड़ और गड्ढों में तब्दील | माफिया अतीक के बेटे की मौत,भाई से मिलने गया था जेल : पूंछ थाना क्षेत्र में कार झांसी कानपुर हाइवे के डिवाइडर से टकराई | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छात्र अमित यादव से मारपीट मामले में ABVP ने जाना हाल, परिजनों से की मुलाकात | शाम 8:30बजे की बड़ी खबरें........ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश से प्रमुख मुख्य खबरें | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : महज 6 वर्ष की उम्र में अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन, रुद्र प्रताप साहू की स्मरण शक्ति ने सभी को किया हैरान | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बनवरिया में युवक से 55 हजार रुपये की लूट,मुकदमा दर्ज | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर की नई खंड शिक्षाधिकारी बनीं नूतन जायसवाल, संभाला कार्यभार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : जिस गांव से अदम गोंडवी ने व्यवस्था को आईना दिखाया, उसी गांव की सड़कें आज भी कीचड़ और गड्ढों में तब्दील | माफिया अतीक के बेटे की मौत,भाई से मिलने गया था जेल : पूंछ थाना क्षेत्र में कार झांसी कानपुर हाइवे के डिवाइडर से टकराई | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छात्र अमित यादव से मारपीट मामले में ABVP ने जाना हाल, परिजनों से की मुलाकात | शाम 8:30बजे की बड़ी खबरें........ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश से प्रमुख मुख्य खबरें | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : महज 6 वर्ष की उम्र में अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन, रुद्र प्रताप साहू की स्मरण शक्ति ने सभी को किया हैरान | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच |

: रिपब्लिक डे परेड: सेनाओं ने राजपथ, एयरफोर्स ने आसमान में दिखाया शौर्य, मोदी ने राष्ट्रपति के अंगरक्षक घोड़े विराट को रिटायरमेंट की विदाई दी

रतनेश पाण्डेय दिनकर कार्यकारी संपादक / Wed, Jan 26, 2022 / Post views : 106

Share:

आज देश 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राजपथ पर देश ने शौर्य और संस्कृति का मेगा शो पेश किया। सेनाओं ने अपनी ताकत दिखाई और विभिन्न राज्यों की झांकियों ने अपने सांस्कृतिक रंग बिखेरे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने राजपथ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत किया।

राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी के बाद राष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के एएसआई बाबू राम को मरणोपरांत अशोक चक्र प्रदान किया। उनकी पत्नी रीता रानी ने शांति काल में वीरता का सबसे बड़ा पदक लिया।

राजपथ पर करीब 90 मिनट तक परेड चली। इसमें सेनाओं ने महिलाओं के आगे आने की तस्वीर दिखाई। नौसेना, वायुसेना और थल सेना की टुकड़ियों की महिला अफसरों ने तिरंगे को सलामी दी। लेफ्टिनेंट मनीषा बोहरा ने ऑल मेल कॉन्टिजेंट का नेतृत्व किया। इससे पहले वे सेना दिवस पर भी ऐसा कर चुकी हैं। ऑल मेल आर्मी ऑर्डनेंस रेजीमेंट को लीड करने वाली वे पहली महिला भी हैं।

मेगा फ्लाईपास्ट में उड़े 75 एयरक्राफ्ट
परेड में 75 एयरक्राफ्ट का मेगा फ्लाइ पास्ट किया गया। इस दौरान कॉकपिट में बैठे पायलट्स ने इसे लाइव स्ट्रीम भी किया। राजपथ के ऊपर राफेल विमान भी गरजे और ध्रुव हेलिकॉप्टर्स ने आसमान में तिरंगा फहराया। 5 राफेल फाइटर जेट्स ने विनाश फॉर्मेशन में उड़ान भरी। 75 एयरक्राफ्ट्स ने पहली बार मेगा फ्लाईपास्ट किया है। ये आजादी के अमृत महोत्सव के प्रतीक के तौर पर किया गया।

विशेष घोड़े को मोदी ने दी रिटायरमेंट की विदा
परेड के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजपथ पर चहलकदमी की। उन्होंने परेड में आए लोगों का अभिवादन किया। मोदी इस मौके पर राष्ट्रपति के अंगरक्षक दल में शामिल लोगों से भी मिले। इस दौरान उन्होंने बॉडीगार्ड हॉर्स विराट से भी मुलाकात की। अंगरक्षक दल का यह घोड़ा आज ही रिटायर हो रहा है। मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विराट को रिटायरमेंट कि विदा दी।

विशेष परिधान में दिखाई दिए मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राजपथ पहुंचे, यहां उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत किया। राष्ट्रगान के साथ 21 तोपों की सलामी दी गई और 4 Mi-17V5 हेलिकॉप्टर्स से पुष्प वर्षा की के साथ परेड शुरू हुई। परेड में भारतीय सेनाओं ने अपनी ताकत की झलक दिखाई तो विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झांकियों ने अपने रंग बिखेरे। इस दौरान नरेंद्र मोदी विशेष परिधान में नजर आए। उन्होंने ब्रह्मकमल वाली उत्तराखंडी टोपी पहन रखी थी।

इस बार गणतंत्र दिवस पर दिखे 10 बड़े बदलाव
इस बार पर गणतंत्र दिवस पर कई परंपराएं समारोह का हिस्सा नहीं रहीं। परेड आधे घंटे लेट शुरू हुई। लगातार दूसरी बार कोई विदेशी मेहमान नहीं आया। फुली वैक्सीनेटेड लोग ही परेड में शामिल हुए। सेनाओं की टुकड़ियां 50, 60 और 70 के दशक की यूनिफॉर्म में परेड करती नजर आईं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें