नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Apr 30, 2024 / Post views : 136
परसपुर गोण्डा : नगर पंचायत परसपुर आटा निवासी अनूप जायसवाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसका भाई अनुज जायसवाल गत 24 अप्रैल की शाम को घर से खाना खाकर बाहर निकला, तभी सीबीएन करनैलगंज मार्ग पर तेज रफ्तार में बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसके भाई का दाहिना पैर कई जगह टूट गया। सिर में गम्भीर चोटे आने से बेहोश हो गया। जहां पर परिजनों ने उसे इलाज के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। स्थानीय लोगों ने भाग रहे बाइक सवार को खदेड़ कर पकड़ लिया। इस बाबत परसपुर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर बाराबंकी जिला के हुलहा वनी, नवाबगंज जहांगीराबाद के संदीप कश्यप के विरुद्ध विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और मामले की जाँच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन