नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sun, Aug 11, 2024 / Post views : 141
परसपुर, गोंडा : परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत आंटा भोदू पुरवा के निवासी चन्दमौर्य सिंह ने थाने में सूचना दी कि उनका पुत्र, आशीष सिंह, शनिवार देर रात अपने घर के एक कमरे में छत की सीलिंग से काले रंग के गमछे से फंदा बनाकर मृत अवस्था में लटका हुआ पाया गया।
इस घटना पर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन