Fri, 07 Aug 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : जिस गांव से अदम गोंडवी ने व्यवस्था को आईना दिखाया, उसी गांव की सड़कें आज भी कीचड़ और गड्ढों में तब्दील | माफिया अतीक के बेटे की मौत,भाई से मिलने गया था जेल : पूंछ थाना क्षेत्र में कार झांसी कानपुर हाइवे के डिवाइडर से टकराई | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छात्र अमित यादव से मारपीट मामले में ABVP ने जाना हाल, परिजनों से की मुलाकात | शाम 8:30बजे की बड़ी खबरें........ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश से प्रमुख मुख्य खबरें | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : महज 6 वर्ष की उम्र में अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन, रुद्र प्रताप साहू की स्मरण शक्ति ने सभी को किया हैरान | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : जिस गांव से अदम गोंडवी ने व्यवस्था को आईना दिखाया, उसी गांव की सड़कें आज भी कीचड़ और गड्ढों में तब्दील | माफिया अतीक के बेटे की मौत,भाई से मिलने गया था जेल : पूंछ थाना क्षेत्र में कार झांसी कानपुर हाइवे के डिवाइडर से टकराई | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छात्र अमित यादव से मारपीट मामले में ABVP ने जाना हाल, परिजनों से की मुलाकात | शाम 8:30बजे की बड़ी खबरें........ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश से प्रमुख मुख्य खबरें | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : महज 6 वर्ष की उम्र में अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन, रुद्र प्रताप साहू की स्मरण शक्ति ने सभी को किया हैरान | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : जिस गांव से अदम गोंडवी ने व्यवस्था को आईना दिखाया, उसी गांव की सड़कें आज भी कीचड़ और गड्ढों में तब्दील | माफिया अतीक के बेटे की मौत,भाई से मिलने गया था जेल : पूंछ थाना क्षेत्र में कार झांसी कानपुर हाइवे के डिवाइडर से टकराई | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छात्र अमित यादव से मारपीट मामले में ABVP ने जाना हाल, परिजनों से की मुलाकात | शाम 8:30बजे की बड़ी खबरें........ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश से प्रमुख मुख्य खबरें | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : महज 6 वर्ष की उम्र में अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन, रुद्र प्रताप साहू की स्मरण शक्ति ने सभी को किया हैरान | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त |

: योगी सरकार ने कुम्भ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सकुशल घर वापसी का बनाया फूल प्रूफ प्लान

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sun, Dec 29, 2024 / Post views : 116

Share:

महाकुम्भ 2025 की अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था के लिए यूपी पुलिस ने सात चक्रीय सुरक्षा घेरा बनाया

कुम्भ मेला पुलिस के लिए आउटर कॉर्डन का काम करेगी प्रयागराज पुलिस

कमिश्नरेट पुलिस प्रयागराज में अब 44 की जगह होंगे 57 थाने

13 अस्थाई पुलिस थाने और 23 चौकिया स्थापित की जा रहीं, 8 जोन और 18 सेक्टर भी बनाए गए

पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी, बम निरोधक दस्ता और अन्य फोर्स रहेगी तैनात

महाकुम्भनगर, 29 दिसंबर। मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत महाकुम्भ में 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना है। योगी सरकार ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता से मेले तक पहुंचाने के साथ ही उन्हें सकुशल घर वापसी का फूल प्रूफ़ प्लान तैयार कर लिया है। महाकुम्भ 2025 की अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने मजबूत सात चक्रीय सुरक्षा घेरा बनाया है जिसमें प्रयागराज पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रयागराज पुलिस कुम्भ मेला पुलिस के लिए आउटर कोर्डन का काम करेगी। इस आउटर कोर्डन को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रयागराज पुलिस ने अपनी अवस्थापना सुविधाओं एवं जनशक्ति में वृद्धि करते हुए शहर और ग्रामीण क्षेत्रो में अस्थाई पुलिस थाने और चौकियां स्थापित की हैं। इसके अलावा पीएसी, एनडीआरएफ, सेंट्रल आर्मड पुलिस फोर्स, बीडीडीएस, एएस चेक टीम मुस्तैदी से तैनात रहेगी। कुम्भ मेले के दौरान मेला क्षेत्र के अलावा शहर और ग्रामीण क्षेत्रो के लिए पुलिस फ़ोर्स रिज़र्व में भी रहेंगी।

कमिश्नरेट में अब 44 नहीं, 57 थाने
कमिश्नरेट पुलिस प्रयागराज में अब 44 नहीं, बल्कि 57 थाने होंगे। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, एयरपोर्ट और अन्य मार्गो से आने वाले श्रद्धालुओ को सुरक्षित मेला क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने नए अस्थाई थाने और चौकियां स्थापित की हैं। पुलिस कमिश्नर प्रयागराज तरुण गाबा ने बताया की 13 अस्थाई पुलिस थाने और 23 चौकियां स्थापित की जा रही हैं। इसके अलावा पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी, बम निरोधक दस्ता और अन्य फ़ोर्स भी तैनात रहेगी। प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस के शहरी और ग्राणीण क्षेत्रों में लगभग 10 हज़ार पुलिस फोर्स तैनात की जा रही है।

प्रमुख मार्गों पर थाने और चौकियां स्थापित
पुलिस कमिश्नर प्रयागराज ने बताया कि कुम्भ मेला क्षेत्र की तरफ़ जाने और वापसी के विभिन्न मार्गों को चिन्हित किया गया है। इन्हीं मार्गों पर प्रमुख रूप से अस्थायी थाने और चौकियां स्थापित की गई हैं और अन्य पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे, साथ ही बड़ी तादात में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके। साथ ही 8 जोन और 18 सेक्टर भी बनाए गए हैं, जिनमें क्रमशः अपर पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी प्रभारी बनाए गए हैं।

प्रयागराज कमिश्नरेट के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में स्थाई/अस्थाई पुलिस संरचना

जोन– 8
सेक्टर –18
अस्थाई थाने -13
स्थाई थाने -44
अस्थाई चौकियां -23
सीएपीएफ -21 कंपनी, 2
रिज़र्व कंपनी
पीएसी -5 कंपनी
एनडीआरएफ -4 टीम
ए एस चेक -12 टीम
बीडीडीएस –4 टीम

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें