नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Jul 24, 2024 / Post views : 116
परसपुर, गोंडा : नगर पंचायत परसपुर राजाटोला में सपा समर्थक ओमप्रकाश सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की देर शाम चरहुंआ मोड़ के पास पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी उदयभान सिंह उर्फ लल्लन सिंह को धर दबोचा। इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल गोंडा में भर्ती कराया गया है।
ओमप्रकाश सिंह की निर्मम हत्या 19 जुलाई शुक्रवार को दोपहर तकरीबन साढ़े बारह बजे चुनावी रंजिश के चलते की गई थी। दिनदहाड़े धारदार हथियार से हत्या की गई थी, जिसमें आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्परता से कार्रवाई की और मुख्य आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन