Sun, 09 Aug 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : जिस गांव से अदम गोंडवी ने व्यवस्था को आईना दिखाया, उसी गांव की सड़कें आज भी कीचड़ और गड्ढों में तब्दील | माफिया अतीक के बेटे की मौत,भाई से मिलने गया था जेल : पूंछ थाना क्षेत्र में कार झांसी कानपुर हाइवे के डिवाइडर से टकराई | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छात्र अमित यादव से मारपीट मामले में ABVP ने जाना हाल, परिजनों से की मुलाकात | शाम 8:30बजे की बड़ी खबरें........ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश से प्रमुख मुख्य खबरें | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : महज 6 वर्ष की उम्र में अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन, रुद्र प्रताप साहू की स्मरण शक्ति ने सभी को किया हैरान | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : जिस गांव से अदम गोंडवी ने व्यवस्था को आईना दिखाया, उसी गांव की सड़कें आज भी कीचड़ और गड्ढों में तब्दील | माफिया अतीक के बेटे की मौत,भाई से मिलने गया था जेल : पूंछ थाना क्षेत्र में कार झांसी कानपुर हाइवे के डिवाइडर से टकराई | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छात्र अमित यादव से मारपीट मामले में ABVP ने जाना हाल, परिजनों से की मुलाकात | शाम 8:30बजे की बड़ी खबरें........ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश से प्रमुख मुख्य खबरें | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : महज 6 वर्ष की उम्र में अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन, रुद्र प्रताप साहू की स्मरण शक्ति ने सभी को किया हैरान | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : जिस गांव से अदम गोंडवी ने व्यवस्था को आईना दिखाया, उसी गांव की सड़कें आज भी कीचड़ और गड्ढों में तब्दील | माफिया अतीक के बेटे की मौत,भाई से मिलने गया था जेल : पूंछ थाना क्षेत्र में कार झांसी कानपुर हाइवे के डिवाइडर से टकराई | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छात्र अमित यादव से मारपीट मामले में ABVP ने जाना हाल, परिजनों से की मुलाकात | शाम 8:30बजे की बड़ी खबरें........ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश से प्रमुख मुख्य खबरें | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : महज 6 वर्ष की उम्र में अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन, रुद्र प्रताप साहू की स्मरण शक्ति ने सभी को किया हैरान | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त |

: आज का प्रेरक प्रसंग

शुभम पाण्डेय विशेष संपादक / Fri, Feb 9, 2024 / Post views : 158

Share:
Https://www.shekharnews.com 

एक धनाढय सेठ था, पर था बड़ा कंजूस स्वभाव का। दान-पुण्य के लिए तो उसका हाथ कभी खुलता ही न था। उसके घर जो पुत्रवधू आयी वह बड़े कुलीन और सत्संगी घराने की थी। घर के संस्कारी माहौल और सत्संग में जाने के कारण बचपन से ही उसके स्वभाव में बड़े-बुजर्गों की सेवा, साधु-संतों का स्वागत-सत्कार, सत्संग सुनना, दान-दक्षिणा देना आदि उच्च संस्कार आत्मसात् हो गये थे। वह व्यर्थ खर्च के तो खिलाफ थी परंतु अच्छे कार्यों में, लोक-मांगल्य के कार्यों में पैसे खर्चने में हिचक नहीं रखनी चाहिए, ऐसी उसकी ऊँची मति थी। ससुरजी की कंजूसी भरी रीति-नीति उसे पसंद न आयी। वह प्रयत्नशील रहती कि ससुर जी का लोभी- लालची मन उदार व परोपकारी बने।एक दिन सेठजी घर पर ही थे। बहू पड़ोसन से बातें कर रही थी। पड़ोसन ने पूछाः “क्यों बहना ! आज खाने में क्या-क्या बनाया था ? ”तब बहू ने कहाः “बहन ! आज कहाँ रसोई बनायी, हमने तो खाया बासी और बन गये उपवासी।”बहू के ये शब्द ससुरजी के कानों में पड़े तो वे चौंके और अपनी पत्नी पर बिगड़ पड़े कि “ठीक है, मैं कंजूस हूँ, परंतु इसका मतलब यह नहीं है कि मेरी समाज में कोई इज्जत ही नहीं है। तुमने बहू को बासी अन्न खिला दिया। अब वह तो सारे मुहल्ले में मेरी कंजूसी का ढिंढोरा पीट रही है।”सेठानी ने कहाः “मैंने कभी बहू को बासी खाना दिया ही नहीं है। मैं इतनी मूर्ख नहीं हूँ कि इतना भी न जानूँ।” सेठ ने बहू को बुलाकर पूछाः “बेटी ! तुमने तो आज ताजा भोजन किया है। फिर पड़ोसन से झूठ क्यों कहा कि खाया बासी और बन गये उपवासी ?” “ससुर जी ! मैंने झूठ नहीं कहा बल्कि सौ प्रतिशत सत्य कहा है।”बुद्धिमान बहू ने नम्रतापूर्ण स्वर में मैं सत्य समझाते हुए कहाः “जरा सोचिये, ससुर जी ! आज हमारे पर धन-दौलत है, जिससे हम खूब सुख-सुविधाओं में आनंद से रह रहे हैं। यह वास्तव में हमारे पूर्वजन्म के पुण्य कर्मों का ही फल है। इसलिए आज हम जो सुख भोग रहे हैं, वह सब बासी आहार के समान है अर्थात् हम बासी खा रहे हैं.. और जो धन हमें मिला है उससे दान, पुण्य, धर्म या परोपकार के कार्य तो कर नहीं रहे हैं। अतः अगले जन्म के लिए तो हमने कुछ पुण्य-पूँजी सँजोयी नहीं है। इसलिए अगले जन्म में हमें उपवास करना पड़ेगा। अब आप ही बताइये, क्या मेरा वचन सत्य नहीं है ?”बहू की युक्तिपूर्ण सुंदर सीख सुनकर सेठ की बुद्धि पर से लोभ का पर्दा हट गया, सदज्ञान का प्रकाश हुआ और वे गदगद स्वर से बोलेः “मैं धन्य हुआ जो तुझ जैसी सत्संगी की सुपुत्री मेरे घर की लक्ष्मी बनी। बेटी ! तूने आज मुझे जीवन जीने की सही राह दिखायी है।”फिर तो सेठ जी ने दान- पुण्य की ऐसी सरिता प्रवाहित की कि दान का औदार्य-सुख, आत्मसंतोष, उज्जवल भविष्य और परोपकारिता का मंगलमय सुस्वभाव उन्हें प्राप्त हो गया, जिसके आगे धन-संग्रह एवं सुख-सुविधा का बाह्य सुख उन्हें तुच्छ लगने लगा। परोपकार से प्राप्त होने वाली आंतरिक प्रसन्नता और प्रभुप्राप्ति ही सार है यह उनकी समझ में आ गया।

सदैव प्रसन्न रहिये।
जो प्राप्त है, वो पर्याप्त है।।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें