नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Feb 10, 2024 / Post views : 134
परसपुर , गोंडा : परसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम आटा खास के रहने वाला 16 वर्षीय साहिल चौहान नाम का किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। जिससे परिजनों में खोजबीन की परेशानी बढ़ गयी। गुमशुदा लड़के के बाबा कंधई लोनिया ने पुलिस को तहरीर देकर अपहरण मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। और दर्ज रिपोर्ट में पीड़ित ने कहा है कि 16 वर्षीय उसका पोता साहिल गुरुवार को दोपहर में घर से निकला, देर शाम तक घर वापस नहीं आया, परिजनों ने आसपास व सगे सम्बन्धियों में उसकी काफी खोजबीन किया। परंतु लापता नाबालिक लड़के का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस बाबत थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर किशोर अपहरण मामले के विधिक धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। और मामले की जाँच शुरू कर दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन