आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Wed, Apr 1, 2026 / Post views : 120
आईएएस की नौकरी से इस्तीफ़ा देने वाले रिंकू सिंह राही के पिता श्योदान सिंह राही का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा है...सरकार ईमानदारी का फल दे, सही निर्णय ले, ऐसा नहीं कि ईमानदारी को ठुकराया जाए। ऐसे तो देश में ईमानदार ही नहीं बचेंगे।
ग़ौरतलब है कि 8 माह से साल २०२२ बैच के आईएएस अफसर रिंकू सिंह राही राजस्व परिषद से संबद्ध किए गए थे, इनको वेतन तो मिल रहा था पर काम नहीं दिया जा रहा था ।आहत होकर राही ने इस्तीफे की पेशकश की थी।
इस्तीफा देने वाले आईएएस के घर की दीवारें उनकी ईमानदारी की कहानी कह रही .. और उनके पिताजी उनकी ईमानदारी की मिसाल, अद्भुत पुत्र को नमन, ऐसे ईमानदार और निर्भीक नौकर शाह होने चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन