आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Wed, Oct 8, 2025 / Post views : 101
अयोध्या।
राम की पैड़ी पर बनाए जा रहे हैं सात विशाल डेकोरेटिव दिए।
19 अक्टूबर को अयोध्या में होने वाला दीपोत्सव इस बार पहले से भी अधिक भव्य और ऐतिहासिक होगा।
राम की पैड़ी पर तैयार हो रहा दृश्य पूरे विश्व का ध्यान आकर्षित करेगा।
अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद की ओर से पैड़ी पर सात विशाल डेकोरेटिव दीयों की स्थापना की जा रही है।
ये दीए हर शाम जलकर सरयू के जल पर झिलमिलाती रोशनी का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करेंगे।
पानी में प्रतिबिंबित दीपों और आसमान में चमकते दीपकों का संगम अयोध्या को दिव्य लोक में बदल देगा।
इस दीपोत्सव पर अयोध्या प्रकाश और शांति का संदेश देने वाला वैश्विक केंद्र बनेगी — जहाँ हर दीप में श्रीराम की महिमा झलकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन