नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Jul 29, 2025 / Post views : 181
परसपुर (गोंडा)। थाना परसपुर क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दो मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमे दर्ज किए हैं। पहले मामले में एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री को एक युवक रात करीब डेढ़ बजे बहला-फुसलाकर शादी की नियत से भगा ले गया। इस घटना में युवक के परिजनों द्वारा सहयोग करने का आरोप लगाया गया है। वहीं दूसरे मामले में पठान पुरवा अभईपुर निवासी पूनम ने बताया कि उसके चाचा अनंतराम पुत्र रामपाल निवासी पठान पुरवा अभईपुर थाना परसपुर ने पहले उसकी मां को गालियां दीं और जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे थप्पड़, लात-घूंसे से मारा। हल्ला गुहार पर बचाने आए एक व्यक्ति को भी आरोपी ने मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इस संबंध में परसपुर थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन