नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Jan 24, 2024 / Post views : 122
परसपुर गोण्डा : विकासखंड परसपुर अंतर्गत लक्षन पुरवा में श्री महादेव मंदिर पर इंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत श्रीरामचरितमानस के सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया । तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत अपनी खुशी का इजहार करते हुए भोर पहर से रामाधुन एवं तुलसीकृत श्रीरामचरितमानस के सुन्दरकाण्ड पाठ व आरती भजन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर त्रिभुवन सिंह एडवोकेट , तारकेश्वर सिंह , सभाजीत सिंह , दलजीत सिंह , अर्जुन सिंह , राजेंद्र सिंह मंत्री , इंद्र कुमार सिंह , स्वास्तिक सिंह , सार्थक सिंह शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन