Sun, 02 Aug 2026
Breaking News
बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित |

: होली पर काशी में सतरंगी छटा, श्रीकाशी विश्वनाथ को अर्पित किया पहला गुलाल, रंग-अबीर की बारिश में भीगे लोग

रतनेश पाण्डेय दिनकर कार्यकारी संपादक / Fri, Mar 14, 2025 / Post views : 175

Share:

वाराणसी, 14 मार्च बाबा विश्वनाथ की नगरी में शुक्रवार को रंगों के पर्व होली की सतरंगी मस्ती हर तरफ दिख रही है। गांव, शहर से लेकर गंगा घाटों तक लोग रंग -गुलाल में भीग कर एक-दूसरे को रंग लगा रहे हैं। रंगोत्सव का उल्लास हर तरफ दिख रहा है। महापर्व पर पूरे शहर में सुरक्षा का व्यापक प्रबन्ध किया गया है। संवेदनशील जगहों पर विशेष चौकसी की जा रही है।

श्रीकाशी विश्वनाथ के संग श्रद्धालुओं ने खेली होली

सुबह श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में शिवभक्तों ने बाबा के संग होली खेली। शहर के दूसरे मंदिरों में भी देवी-देवताओं के साथ श्रद्धालुओं ने होली खेली। दर्शनार्थियों ने बाबा विश्वनाथ, कालभैरव, संकटमोचन, मां अन्नपूर्णा, दुर्गा मंदिर समेत सभी मंदिरों में रंगोत्सव का पहला गुलाल अर्पित किया। काशी की परंपरानुसार चौसठ्ठी घाट स्थित चौसठ्ठी माता के मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई थी और मंदिर में गुलाल चढ़ाने के बाद लोगों ने होली खेली।

रंगोत्सव पर सुबह से ही बच्चों और युवाओं की टोली मस्ती में दिखी। दिन चढ़ते ही युवा और बच्चे रंग पिचकारी लेकर एक-दूसरे का भिगोने लगे और गले मिलकर पर्व की बधाई दी। युवाओं की टोलियां एक-दूसरे को रंगों में भिगो कर कपड़ा फाड़, अजब-गजब भेष बना सड़कों पर गले मिलते हुए देखी गई। नगर के गोदौलिया, लहुराबीर, सोनारपुरा, लंका, सिगरा, रथयात्रा चौराहे पर होली की रंगत विशेष तौर पर देखी जा रही है। जगह-जगह डीजे पर होली गीतों पर युवा समूह में थिरकते रहे। गंगा घाटों पर विदेशी नागरिक भी होली की खुमारी में स्थानीय युवकों के साथ नगाड़े और ढोल की थाप पर थिरकते रहे।

कई कॉलोनियों और सोसाइटियों में रंगोत्सव के दौरान मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। तो कहीं कवि गोष्ठी के बीच ठंडई और भांग का दौर चला। शहर में कई स्थानों पर होली बारात निकालने की परंपरा का निर्वाह भी किया गया।

पुलिस भी रही सक्रिय

होली की मस्ती और हुड़दंग के बीच पुलिस अफसर फोर्स के साथ सड़कों पर दिखे। माहे रमजान के जुमा को देखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों के साथ ही मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे। इस दौरान कुछ लोगों ने अबीर-गुलाल से उनको भी रंग दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें