Mon, 03 Aug 2026
Breaking News
सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव |

: गोंडा : राजमंदिर मूर्ति चोरी में पुलिस असफल, एक माह बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Aug 23, 2025 / Post views : 156

Share:

परसपुर (गोण्डा) : नगर पंचायत क्षेत्र परसपुर के ऐतिहासिक राजा रियासत राजमंदिर से 16/17 जुलाई की रात चोरी गई बेशकीमती अष्टधातु की मूर्तियों की बरामदगी में गोंडा पुलिस अब तक कोई सफलता नहीं हासिल कर सकी है। घटना को एक माह से अधिक समय बीत चुका है लेकिन न तो चोरों का कोई सुराग लग पाया है और न ही मूर्तियों का अब तक कोई अता-पता चला है, जिससे स्थानीय जनता, व्यापारियों और श्रद्धालुओं में गहरी नाराजगी है।स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं का कहना है कि यदि इतनी बड़ी वारदात के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है, तो आमजन की सुरक्षा की क्या गारंटी दी जा सकती है।लोगों का कहना है कि यदि इतनी बड़ी घटना के बाद भी पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है तो आम नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कैसे निभाई जाएगी।

गौरतलब है कि राजा टोला स्थित ऐतिहासिक राजमंदिर से अज्ञात चोर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और लड्डू गोपाल की तीन अष्टधातु की मूर्तियां और एक सिंहासन चुरा ले गए थे। चोरी गई मूर्तियों का कुल वजन लगभग 31 किलोग्राम बताया जा रहा है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत लगभग 30 करोड़ रुपये आंकी गई है। ये मूर्तियाँ सैकड़ों वर्ष पुरानी हैं जिन्हें रानी जानकी कुंवर द्वारा स्थापित कराया गया था और वर्तमान में मंदिर का संचालन सर्वकार कुंवर विजय बहादुर सिंह की देखरेख में होता है।घटना के अगले ही दिन मंदिर प्रबंधन की ओर से परसपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद तत्कालीन एसओ शरदेंदु पांडेय को हटा दिया गया और जांच के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष टीमों के साथ-साथ एसओजी को भी लगाया गया है, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।

इसी मुद्दे को लेकर गुरुवार को परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार सिंह, राकेश वर्मा (गुड्डू) और राकेश शुक्ला सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल से मुलाकात कर घटना की गंभीरता से अवगत कराया और मूर्तियों की शीघ्र बरामदगी की मांग की।प्रतिनिधियों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी जनपद में अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं जिससे यह स्पष्ट होता है कि कोई संगठित गिरोह सक्रिय है जो ऐतिहासिक और मूल्यवान मूर्तियों को ही अपना निशाना बना रहा है।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि एसओजी सहित अन्य टीमें लगातार काम कर रही हैं और जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।वहीं आमजन का कहना है कि अब केवल आश्वासन नहीं, कार्रवाई दिखाई देनी चाहिए क्योंकि यह मामला न सिर्फ चोरी का है बल्कि लोगों की धार्मिक भावनाओं, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक सतर्कता की भी परीक्षा है।राजमंदिर मूर्ति चोरी की यह घटना अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन चुकी है और लोग लगातार यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी चोरी का राज कब खुलेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें