नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Jul 14, 2025 / Post views : 107

परसपुर (गोंडा)। दहेज के लालच में एक विवाहिता की हत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है। जानकारी के मुताबिक कटरा बाजार थाना क्षेत्र के गोडवा गांव निवासी आलादीन ने परसपुर थाने में तहरीर दी थी कि उसकी पुत्री की शादी के बाद से ही ससुराल वाले लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि अंततः उन्होंने उसकी हत्या कर दी। मामले में चार लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी जांच क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान दोषी पाए गए आरोपी रमजान अली पुत्र बरकत उल्ला निवासी लच्छनपुरवा दुरौनी को परसपुर पुलिस ने दुरौनी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया । इस संबंध में थानाध्यक्ष शारदेंदु कुमार पांडेय ने बताया कि अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन