Mon, 03 Aug 2026
Breaking News
सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव |

परसपुर , गोंडा : प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि योजना की किस्त का कृषि विज्ञान केंद्र गोपालग्राम में हुआ लाइव प्रसारण, 226 किसानों ने देखा

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Mar 13, 2026 / Post views : 218

Share:

परसपुर (गोंडा) । दीनदयाल शोध संस्थान, लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केंद्र गोपालग्राम (गोंडा) एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का आज कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में लाइव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा देशभर के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त हस्तांतरित किए जाने का सीधा प्रसारण किसानों, कृषि अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से देखा गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें इन योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर संयुक्त कृषि निदेशक लोकेन्द्र सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण किसान हितैषी योजना है, जिसके माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने किसानों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सी. एम. त्रिपाठी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर किसान अपनी फसल उत्पादकता और आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, समन्वित कीट प्रबंधन तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम के दौरान इंजीनियर मिथिलेश कुमार झा ने कृषि यंत्रीकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से होने वाले लाभों के बारे में बताया।

वहीं डॉ. अनूप सिंह चौहान, एडीओ एजी (परसपुर) ने किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि प्राकृतिक खेती से खेती की लागत कम होती है, मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है तथा पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है। उन्होंने किसानों को जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत तथा गो आधारित प्राकृतिक खेती की तकनीकों के बारे में जानकारी दी तथा किसानों को टिकाऊ एवं लाभकारी खेती की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन भी उनके द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त हरिपाल सिंह (कार्यक्रम सहायक, कृषि) ने किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं तकनीकी गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम में श्रीमती ममता त्रिपाठी, डॉ. आशीष पांडेय, डॉ. सुधांशु, शशि बाला सिंह, नितेश दुबे, राहुल शुक्ला, स्नेहा पांडेय सहित जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुल 226 किसानों ने सहभागिता की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें