Sun, 02 Aug 2026
Breaking News
बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित |

पत्रकार उत्पीड़न मामला थाना वजीरगंज गोंडा : पत्रकार उत्पीड़न मामला गरमाया, हाईकोर्ट जाने की तैयारी; पुलिस पर साजिश और जानमाल के खतरे का आरोप

LIVE

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Mon, Jun 29, 2026 / Post views : 84

Share:

पत्रकार उत्पीड़न मामला गरमाया, हाईकोर्ट जाने की तैयारी; पुलिस पर साजिश और जानमाल के खतरे का आरोप

गोण्डा। वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक पत्रकार द्वारा पुलिस पर उत्पीड़न, फर्जी रिपोर्ट तैयार करने तथा झूठे मामलों में फंसाने की साजिश रचने के गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित पत्रकार ने दावा किया है कि थाने में व्याप्त भ्रष्टाचार और कथित अनियमितताओं से संबंधित समाचार प्रकाशित करने के कारण उन्हें और उनके पत्रकार पुत्र को निशाना बनाया जा रहा है। मामले में अब उच्च न्यायालय की शरण लेने की तैयारी भी की जा रही है।

पत्रकार का आरोप है कि गृह मंत्रालय, मुख्यमंत्री कार्यालय और पुलिस मुख्यालय को भेजी गई शिकायतों पर निष्पक्ष जांच कराने के बजाय स्थानीय स्तर पर बिना उनका पक्ष सुने रिपोर्ट तैयार कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि गृह मंत्रालय से प्राप्त प्रकरण में भी कथित रूप से तथ्य छिपाकर रिपोर्ट भेजी गई, जिससे उन्हें न्याय नहीं मिल सका।

पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

पीड़ित पत्रकार के अनुसार, 11 अप्रैल को उनके पुत्र को कॉलेज से लौटते समय पुलिसकर्मियों द्वारा रोका गया, जिसके बाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। पत्रकार का आरोप है कि विरोध करने पर उनके पुत्र के साथ दुर्व्यवहार किया गया और बाद में उन्हें, उनके पुत्र तथा पुत्री को भी थाने ले जाकर प्रताड़ित किया गया। उन्होंने दावा किया कि उन्हें गंभीर धाराओं में फंसाने और जीवन बर्बाद कर देने की धमकियां भी दी गईं।

पत्रकार का कहना है कि घटना के बाद पुलिस द्वारा समझौते का हवाला देकर मामले को दबाने का प्रयास किया गया, जबकि उनकी शिकायतों पर निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई। उनका आरोप है कि थाने में भ्रष्टाचार और कथित मनमानी कार्यशैली के खिलाफ लगातार खबरें प्रकाशित करने के कारण पुलिस अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।

गृह मंत्रालय, डीजीपी और मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

पीड़ित पत्रकार ने पुनः गृह मंत्रालय, डीजीपी उत्तर प्रदेश और मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर अपनी तथा अपने पुत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय जांच और कार्रवाई की भी मांग उठाई है।

पत्रकार ने आशंका जताई है कि उन्हें किसी भी समय झूठे मुकदमे में फंसाया जा सकता है अथवा उनके साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि यदि भविष्य में उनके या उनके परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित पुलिस अधिकारियों और विभागीय जिम्मेदारों की होगी।

हाईकोर्ट में उठेगा मामला

सूत्रों के अनुसार, पीड़ित पत्रकार अब इस पूरे प्रकरण को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करने की तैयारी कर रहे हैं। प्रस्तावित याचिका में निष्पक्ष जांच, सुरक्षा प्रदान करने तथा कथित फर्जी रिपोर्ट और पुलिस उत्पीड़न के आरोपों की न्यायिक समीक्षा की मांग किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें