धीरेश त्रिवेदी लखनऊ संवाददाता / Sun, May 31, 2026 / Post views : 131
जनपद सीतापुर में संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को कड़े सुरक्षा और निगरानी के बीच शुरू हुई। जनपद के छह परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में लगभग 2400 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़े पैमाने में व्यवस्थाएं की हैं।
सुबह से ही कई परीक्षा केंद्रों पर आवेदक अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। निर्धारित समय से पहले ही परीक्षार्थी अपने-अपने केंद्रों पर पहुंच गए थे। प्रवेश से पूर्व सभी अभ्यर्थियों की गहन तलाशी ली गई और पहचान पत्रों का सत्यापन करने के उपरांत ही उन्हें परीक्षा कक्षों में प्रवेश की अनुमति दी गई। जिला प्रशासन के अनुसार परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई है। प्रथम पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित गतिविधि को रोका जा सके।
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक तथा अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की तैनाती की गई है। अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। वहीं पुलिस बल भी केंद्रों के बाहर तैनात रहा, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रही।
अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्रों के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। इसके लिए केंद्रों पर विशेष जांच व्यवस्था लागू की गई। जिला प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर अब तक व्यवस्था सुचारू बनी हुई है और कहीं से किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली है। जिला प्रशासन मुरी तरह से मुस्तैद है
विज्ञापन
विज्ञापन