Thu, 01 Oct 2026
Breaking News
30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी |

: सूचना विभाग/अयोध्या /कवरेज /अयोध्या दीपोत्सव कवरेज के लिए मीडिया एडवाइजरी जारी

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Tue, Oct 31, 2023 / Post views : 171

Share:

31.10.2023

अयोध्या।
सप्तम दीपोत्सव 11 नवम्बर 2023 मीडिया कवरेज के लिए सूचना कार्यालय में अपना नाम, चैनल का नाम हार्डकापी में 03 नवम्बर 2023 तक जमा करें।
अयोध्या 31 अक्टूबर 2023 (सू0वि0)ः-आज दीपोत्सव की तैयारी सम्बंधी वरिष्ठ अधिकारियों की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें विगत वर्षो की भांति मीडिया के कवरेज, पास आदि पर विचार किया गया। इस सम्बंध में उपनिदेशक अयोध्या एवं प्रभारी मीडिया सेन्टर लोकभवन लखनऊ डा0 मुरलीधर सिंह ने बताया कि मैं विगत 06 दीपोत्सवों से आप लोगों से सम्पर्क में हूं तथा अयोध्या एक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की धरती है आप लोगों को प्रत्येक दीपोत्सव में आप लोगों का बेहतर सम्मान किया गया तथा मण्डल, जिला प्रशासन व सूचना विभाग, पुलिस विभाग आदि का पूरा सहयोग रहा। आप लोगों को अवगत कराना है कि सभी सूचनाएं सोशल मीडिया गु्रप के माध्यम से दी जायेगी तथा आप लोगों का पास भी दिनांक 10 नवम्बर 2023 के पूर्व बन जायेगा। पूर्व की भांति मीडिया सेन्टर श्रीराम कथा संग्रहालय के प्रथम तल पर होगा तथा वहां पर दिनांक 10 नवम्बर 2023 से सक्रिय हो जायेगा। जैसा कि आप लोग जानते है कि मण्डलीय सूचना कार्यालय फतेहगंज रेलवे क्रासिंग के पास लालबाग में स्थित है। इसलिए समस्त मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि दीपोत्सव का कार्यक्रम मुख्य रूप से तीन स्थान-1 श्रीराम कथा पार्क 2 राम की पैड़ी, 3 सरयू आरती स्थल पर होगा। आप सभी मीडिया प्रतिनिधियों/बन्धुओं से अनुरोध है कि अपने-अपने समाचार संगठन/न्यूज चैनल में तीनों स्थान पर अलग-अलग कवरेज करने वाले साथियों की सूची की हार्डकापी मण्डलीय सूचना कार्यालय अयोध्या में दिनांक 03 नवम्बर 2023 तक उपलब्ध करा दें, इस सूची में अपने संस्थान द्वारा निर्गत परिचय पत्र/अधिकार पत्र/मान्यता कार्ड की फोटोकाफी भी संलग्न करें इसकी फाइनल सूची बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमोदन लेकर आप लोगों को मीडिया सेन्टर रामकथा संग्रहालय नयाघाट अयोध्या से पास उपलब्ध करा दिया जायेगा। आपके अनुरोध पत्र में आपके अपने सम्पादक/व्यूरो प्रमुख/चैनल हेड का हस्ताक्षर होना जरूरी है। साथ ही यह भी अवगत कराना है कि आप लोगों के सम्मानित चैनल/समाचार पत्र के प्रतिनिधिगण लखनऊ व दिल्ली से भी आते है उनसे भी आप अपने-अपने चैनल से सूचना तीनों स्थान का अलग-अलग मंगा लें, क्योंकि कोई भी पत्रकार साथी एक ही स्थान पर कवरेज करेगा जहां का उसका पास निर्गत होगा। मेला प्रशासन/पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, इस पास पर संयुक्त हस्ताक्षर अपर जिलाधिकारी नगर/मेलाधिकारी श्री सलिल कुमार पटेल एवं उपनिदेशक सूचना अयोध्या/प्रभारी मीडिया सेन्टर लोकभवन डा0 मुरलीधर सिंह का होगा। यह निर्णय मेला प्रशासन द्वारा लिया गया है। बाहर से आने वाले पत्रकारों के मीडिया का ओ0बी0 बैन चैधरी चरण सिंह घाट पर विगत वर्ष की भांति स्थापित किये जायेंगे। मैं सभी पत्रकार साथियों से अनुरोध करता हूं इस कार्य में पूर्व की भांति सहयोग करें, उनके मान सम्मान बढ़ाया जायेगा तथा अयोध्या की मर्यादा का भी पालन किया जायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें