आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Mon, Jun 9, 2025 / Post views : 93
मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के व्यक्ति की हत्या में कथित तौर पर पत्नी शामिल थी। उसने ही भाड़े के हत्यारे बुलाए थे। डीजीपी नोंगरांग ने कहा कि मेघालय में इंदौर के व्यक्ति की हत्या के सिलसिले में पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने 'एक्स' पर लिखा, राजा हत्याकांड में सात दिनों के भीतर ही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के रहने वाले तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है। एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन