Fri, 07 Aug 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : जिस गांव से अदम गोंडवी ने व्यवस्था को आईना दिखाया, उसी गांव की सड़कें आज भी कीचड़ और गड्ढों में तब्दील | माफिया अतीक के बेटे की मौत,भाई से मिलने गया था जेल : पूंछ थाना क्षेत्र में कार झांसी कानपुर हाइवे के डिवाइडर से टकराई | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छात्र अमित यादव से मारपीट मामले में ABVP ने जाना हाल, परिजनों से की मुलाकात | शाम 8:30बजे की बड़ी खबरें........ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश से प्रमुख मुख्य खबरें | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : महज 6 वर्ष की उम्र में अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन, रुद्र प्रताप साहू की स्मरण शक्ति ने सभी को किया हैरान | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : जिस गांव से अदम गोंडवी ने व्यवस्था को आईना दिखाया, उसी गांव की सड़कें आज भी कीचड़ और गड्ढों में तब्दील | माफिया अतीक के बेटे की मौत,भाई से मिलने गया था जेल : पूंछ थाना क्षेत्र में कार झांसी कानपुर हाइवे के डिवाइडर से टकराई | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छात्र अमित यादव से मारपीट मामले में ABVP ने जाना हाल, परिजनों से की मुलाकात | शाम 8:30बजे की बड़ी खबरें........ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश से प्रमुख मुख्य खबरें | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : महज 6 वर्ष की उम्र में अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन, रुद्र प्रताप साहू की स्मरण शक्ति ने सभी को किया हैरान | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : जिस गांव से अदम गोंडवी ने व्यवस्था को आईना दिखाया, उसी गांव की सड़कें आज भी कीचड़ और गड्ढों में तब्दील | माफिया अतीक के बेटे की मौत,भाई से मिलने गया था जेल : पूंछ थाना क्षेत्र में कार झांसी कानपुर हाइवे के डिवाइडर से टकराई | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छात्र अमित यादव से मारपीट मामले में ABVP ने जाना हाल, परिजनों से की मुलाकात | शाम 8:30बजे की बड़ी खबरें........ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश से प्रमुख मुख्य खबरें | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : महज 6 वर्ष की उम्र में अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन, रुद्र प्रताप साहू की स्मरण शक्ति ने सभी को किया हैरान | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त |

: डीएनए मैच नहीं तो मोईद खान साबित होंगे निर्दोष?

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Thu, Oct 3, 2024 / Post views : 94

Share:

अयोध्या. उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भदरसा गैंगरेप केस में डीएनए सैंपल को लेकर सियासी दंगल जारी है. आरोपी समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान के डीएनए सैंपल मैच न होने पर पार्टी की तरफ से प्रदेश की योगी सरकार को घेरा जा रहा हैं. समाजवादी पार्टी की तरफ से मोईद खान को निर्दोष बताते कहा जा रहा है कि योगी सरकार मुस्लिम होने की वजह से उन्हें टारगेट कर रही हैं. हालांकि बीजेपी की तरफ से भी पलटवार कर कहा गया कि समाजवादी पार्टी हमेशा से ही अपराधियों के साथ खड़ी रही है. आखिर गैंगरेप के मामले में एक आरोपी का डीएनए सैंपल मैच न होने पर क्या वह निर्दोष माना जाएगा ? क्या कहता है कानून.

इस मामले में सरकार के अपर महाधिवक्ता विनोद शाही ने समाजवादी पार्टी के दावे को सिरे से खारिज कर दिया। विनोद शाही ने कहा कि गैंगरेप के मामले में एक ही आरोपी का गर्भ होगा जिसका डीएनए सैंपल मिलेगा. भदरसा रेप मामले में भी मोईद खान के नौकर राजू खान का डीएनए सैंपल मैच हुआ है. लिहाजा यह नहीं कह सकते कि मोईद खान निर्दोष है. मोईद खान अभी भी मुख्य आरोपी है. महाधिवक्ता विनोद शाही ने कहा कि गैंगरेप के बाद अगर कोई पीड़िता गर्भवती होती है तो उसके भ्रूण से एक ही आरोपी का डीएनए मैच करेगा, सभी से नहीं। इस मामले में भी वही हुआ है. पीड़िता ने जो आरोप लगाए थेवह बरक़रार है कि पहले मोईद खान ने रेप किया फिर उसके नौकर राजू खान ने किया. विनोद शाही के मुताबिक डीएनए मैच नहीं करने से अपराध कम नहीं हो जाता. प्राइम एक्यूजड मोईद खान ही है.

मोईद खान के समर्थन में सपा उतरी मैदान में

उधर समाजवादी पार्टी की तरफ से डीएनए सैंपल मैच न होने पर योगी सरकार को घेरा जा रहा हैं. अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने तो अपने करीबी नेता मोईद खान को निर्दोष बता दिया और कहा कि सरकार ने मुस्लिम होने की वजह से मोईद खान को फंसाया. हाईकोर्ट में पेश डीएनए रिपोर्ट से यह साबित होता है कि आरोपी झूठे हैं. अवधेश प्रसाद ने कहा कि सिर्फ आरोप के आधार पर ही उसके घर को गिरा दिया गया. यह अच्छा नहीं है, देश के लिए अच्छा नहीं है. एक और सपा नेता और विधायक रविदास मेहरोत्रा ने भी कहा कि डीएनए टेस्ट में आया कि मोईद खान ने रेप नहीं किया, लेकिन उनके घर को और कॉम्प्लेक्स को ढहा दिया गया.

बीजेपी का पलटवार

मोईद खान के समर्थन में उतरी समाजवादी पार्टी को बीजेपी की तरफ से करारा जवाब दिया गया. बीजेपी प्रवक्ता मनीष शुक्ल ने कहा कि गैंगरेप में अगर किसी एक का डीएनए टेस्ट मैच हो जाता है तो पीड़िता का बयान ही सही माना जाता है. लेकिन समाजवादी पार्टी में जिस तरह से ख़ुशी की लहर है कि डीएनए टेस्ट मैच नहीं किया, इससे उनका असली चेहरा सामने आया है. आरोपी के खिलाफ अयोध्या के संत भी सामने आ गए, समाजवादी पार्टी की तरफ से मोईद खान के समर्थन में खड़े होने पर हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि मोईद खान अपराधी है. उसके संरक्षण में ही रेप किया गया.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें