Sun, 03 May 2026
Breaking News
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें : बड़ी खबरें शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गाजियाबाद वाराणसी प्रयागराज लखनऊ बैजलपुर | न्यूज़ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर प्रमुख मुख्य खबरें | Big News : शेखर न्यूज़ पर बड़ी एवं प्रमुख मुख्य खबरें | परसपुर, गोंडा : परसपुर के चरसड़ी में गैस वितरण को लेकर बवाल, पूर्व विधायक के बेटे समेत चार पर मुकदमा दर्ज | परसपुर , गोंडा : एजेंसी परिसर में कुंवर कमलेंद्र मोहन सिंह और सावित्री गैस एजेंसी के मालिक आशू सिंह के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल | परसपुर, गोंडा : लालापुरवा बालपुर जाट में तेज रफ्तार ईको कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, 8 वर्षीय बच्ची की मौत, हाईवे जाम | परसपुर , गोंडा : वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमती शांति देवी इंटर कॉलेज में सामूहिक गायन का हुआ भव्य आयोजन | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें...................* : शेखर न्यूज़ सीतापुर उत्तर प्रदेश प्रयागराज बैजलपुर गाजियाबाद लखनऊ | शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गोरखपुर | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ सीतापुर गाजियाबाद | उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें : बड़ी खबरें शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गाजियाबाद वाराणसी प्रयागराज लखनऊ बैजलपुर | न्यूज़ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर प्रमुख मुख्य खबरें | Big News : शेखर न्यूज़ पर बड़ी एवं प्रमुख मुख्य खबरें | परसपुर, गोंडा : परसपुर के चरसड़ी में गैस वितरण को लेकर बवाल, पूर्व विधायक के बेटे समेत चार पर मुकदमा दर्ज | परसपुर , गोंडा : एजेंसी परिसर में कुंवर कमलेंद्र मोहन सिंह और सावित्री गैस एजेंसी के मालिक आशू सिंह के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल | परसपुर, गोंडा : लालापुरवा बालपुर जाट में तेज रफ्तार ईको कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, 8 वर्षीय बच्ची की मौत, हाईवे जाम | परसपुर , गोंडा : वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमती शांति देवी इंटर कॉलेज में सामूहिक गायन का हुआ भव्य आयोजन | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें...................* : शेखर न्यूज़ सीतापुर उत्तर प्रदेश प्रयागराज बैजलपुर गाजियाबाद लखनऊ | शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गोरखपुर | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ सीतापुर गाजियाबाद | उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें : बड़ी खबरें शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गाजियाबाद वाराणसी प्रयागराज लखनऊ बैजलपुर | न्यूज़ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर प्रमुख मुख्य खबरें | Big News : शेखर न्यूज़ पर बड़ी एवं प्रमुख मुख्य खबरें | परसपुर, गोंडा : परसपुर के चरसड़ी में गैस वितरण को लेकर बवाल, पूर्व विधायक के बेटे समेत चार पर मुकदमा दर्ज | परसपुर , गोंडा : एजेंसी परिसर में कुंवर कमलेंद्र मोहन सिंह और सावित्री गैस एजेंसी के मालिक आशू सिंह के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल | परसपुर, गोंडा : लालापुरवा बालपुर जाट में तेज रफ्तार ईको कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, 8 वर्षीय बच्ची की मौत, हाईवे जाम | परसपुर , गोंडा : वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमती शांति देवी इंटर कॉलेज में सामूहिक गायन का हुआ भव्य आयोजन | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें...................* : शेखर न्यूज़ सीतापुर उत्तर प्रदेश प्रयागराज बैजलपुर गाजियाबाद लखनऊ | शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गोरखपुर | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ सीतापुर गाजियाबाद |

परसपुर , गोंडा : हाईस्कूल परीक्षा में कम अंक मिलने से आहत हाईस्कूल छात्रा ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Apr 24, 2026 / Post views : 54

Share:

गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र के भीटी भदवाल गांव में हाईस्कूल परीक्षा परिणाम से निराश एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। 21 वर्षीय रूपा गुप्ता ने परीक्षा में 77.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे, लेकिन अपने तय लक्ष्य 80 प्रतिशत से अधिक अंक न आने से वह गहरे अवसाद में चली गईं। परिजनों के अनुसार, गुरुवार देर रात रूपा ने घर के बरामदे में जहरीला पदार्थ खा लिया। बरामदे में गिरती हुई रूपा को उनकी भाभी ने देखा और तुरंत परिवार को सूचना दी। आनन-फानन में परिजन उसे गोंडा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रास्ते में रूपा ने अपनी भाभी से हाथ जोड़कर माफी भी मांगी थी। बताया गया कि रूपा ने हाईस्कूल परीक्षा में 600 में से 464 अंक प्राप्त किए थे। विभिन्न विषयों में उसे ए और बी ग्रेड भी मिले थे, इसके बावजूद वह अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं थी। परिवार के लोगों का कहना है कि वह 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने का लक्ष्य बनाकर पढ़ाई कर रही थी। रूपा श्री कुंज बिहारी स्मारक इंटर कॉलेज, सुभागपुर पंडरी कृपाल की छात्रा थी। वह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटी थी। डेढ़ वर्ष की उम्र में ही उसके पिता राधेश्याम गुप्ता का निधन हो गया था, जिसके बाद मां सुमिरता और भाइयों ने मिलकर उसका पालन-पोषण और पढ़ाई कराई। मां सुमरिता ने रोते हुए बताया कि रूपा ने परिणाम आने के बाद कहा था, “मम्मी मैं फेल हो गई हूं, अब नहीं पढ़ूंगी।” जबकि वह आगे इंटरमीडिएट तक पढ़ाई कर नौकरी करने का सपना देख रही थी। परिवार में 26 अप्रैल को भाई का गौना कार्यक्रम होना था, जिसकी तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस घटना से खुशियां मातम में बदल गईं। देहात कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला परीक्षा परिणाम से निराश होकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें