निर्मल दूबे ब्यूरो प्रमुख मिर्ज़ापुर / Sun, Mar 8, 2026 / Post views : 167
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉक्टर शालिनी टंडन का सम्मान, वाराणसी महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनीता सोनी ने किया अभिनंदन
वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वाराणसी महिला व्यापार मंडल की ओर से एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मंडल की अध्यक्ष सुनीता सोनी के नेतृत्व में पूरी टीम ने प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर शालिनी टंडन को दुपट्टा ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर जोर दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष सुनीता सोनी ने कहा कि आज की महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं और अपने कार्यों से समाज में नई पहचान बना रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पुरुष और महिलाएँ कंधे से कंधा मिलाकर देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं की प्रगति और सम्मान ही एक मजबूत और समृद्ध समाज की पहचान है। कार्यक्रम के दौरान वाराणसी महिला व्यापार मंडल की पूरी टीम मौजूद रही और सभी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं।
निर्मल दुबे ब्यूरो प्रमुख मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन