नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sun, Jan 28, 2024 / Post views : 144
परसपुर गोंडा : परसपुर विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत बलमत्थर में पशु पालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जावेद आलम ने पशु पालकों को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री गोवंश सहभागिता के अन्तर्गत जो भी पशु पालक गोआश्रय केन्द्र से गोवंश सुपुर्दगी में लेगा उसे शासन द्वारा निर्धारित भरण पोषण की निर्धारित धनराशि पशु पालन विभाग द्वारा दी जाती है। एवं पशु पालकों को पशुओं पर ही केसीसी ऋण उपलब्ध बैंक द्वारा उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। इस मेले में ग्राम प्रधान पदुमनरायन मिश्रा डॉ हेमंत सिंह अजय सिंह वेटनरी फार्मासिस्ट शत्रोहन एवं क्षेत्रीय पैरावेट सहित दर्जनों पशुपालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन