नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, Jul 17, 2025 / Post views : 106
परसपुर (गोंडा)। परसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और धमकाने का गंभीर आरोप लगाते हुए दो युवकों के विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि आदेश तिवारी पुत्र विजय कुमार तिवारी निवासी सकतपुर सरैया उससे काफी समय से बातचीत करता था और शादी का वादा कर विश्वास में लेता रहा। युवती के अनुसार 10 जुलाई 2025 को आरोपी उसके घर पहुंचा और शादी का झांसा देकर उसकी अस्मिता से खिलवाड़ करने का प्रयास किया । घटना के बाद उसने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया। जब पीड़िता ने यह जानकारी आदेश तिवारी के मामा के लड़के ग्राम गोगिया सौरभ मिश्रा पुत्र ज्ञानू मिश्रा को दी तो दोनों ने उसे गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। इस प्रकरण में परसपुर थानाध्यक्ष शारदेंदु कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और दो आरोपियों के विरुद्ध विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन