Wed, 05 Aug 2026
Breaking News
सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव |

: गोंडा : बेटे की लाचारी से टूटा पिता, सरयू में लगाई छलांग; मासूम की मौत, पिता गंभीर हालत में भर्ती

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Jun 25, 2025 / Post views : 120

Share:

परसपुर (गोंडा)। पसका घाट पर बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक पिता ने अपने दिव्यांग पुत्र के साथ सरयू नदी में छलांग लगा दी। यह हृदयविदारक घटना परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दोपहर करीब 2 बजे घटी, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। हादसे में 13 वर्षीय बेटे की डूबकर मौत हो गई, जबकि पिता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कटरा बाजार क्षेत्र की ग्राम पंचायत कलवारी के मजरा सगरा निवासी अरविंद गोस्वामी (35) अपने दिव्यांग पुत्र नवनीत गोस्वामी (13) को लेकर बाइक से सरयू नदी स्थित पसका पुल पर पहुंचे। उन्होंने पुल के किनारे बाइक खड़ी की और अचानक बेटे के साथ नदी में छलांग लगा दी। यह दृश्य देख मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए नदी में छलांग लगाने वाले दोनों को बाहर निकालने का प्रयास किया। नवनीत को जब निकाला गया, तब तक उसकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी और अरविंद बेहोशी की हालत में था। सूचना मिलते ही पीआरवी 5657 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम के जवान शिवसागर यादव, रामबहादुर और चालक होमगार्ड संतोष तिवारी ने तत्काल अरविंद को अचेतावस्था में बाहर निकाला और सीएचसी परसपुर पहुंचाया। नवनीत को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरविंद की स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल गोंडा रेफर कर दिया गया।

घटना के संबंध में मृतक के बाबा दिलबहार गोस्वामी ने बताया कि बुधवार सुबह अरविंद अपने बेटे को साथ लेकर यह कहकर निकला था कि बाल कटवाने जा रहा है। लेकिन दोपहर में यह सूचना मिली कि दोनों ने सरयू नदी में छलांग लगा दी है। परिजनों का कहना है कि नवनीत जन्म से ही पैरों से दिव्यांग था और चलने-फिरने में असमर्थ था, जबकि अरविंद भी हाथ से दिव्यांग है। बेटे की लाचारी, बीमारी और जिम्मेदारी से टूट चुके अरविंद मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहे थे। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

परिजन बेसुध हैं और ग्रामीणों की आंखें नम हैं। हर कोई इस त्रासदी को केवल एक परिवार की नहीं बल्कि पूरे समाज की उपेक्षा का परिणाम मान रहा है, जहां दिव्यांगों के लिए न तो समुचित सहारा है और न ही ठोस सहयोग की कोई व्यवस्था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में परसपुर थानाध्यक्ष शरदेन्दु कुमार पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना का कारण पारिवारिक और मानसिक तनाव प्रतीत होता है, पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें