नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Sep 6, 2025 / Post views : 199

परसपुर(गोण्डा)। परसपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम जरौली निवासी राकेश सिंह चौहान के पिता एवं पूर्व चिकित्साधिकारी डॉ जंग बहादुर सिंह का लखनऊ के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक डॉ जंग बहादुर सिंह का इलाज लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। मूल रूप से परसपुर विकासखंड क्षेत्र के जरौली गांव निवासी डॉ जंग बहादुर सिंह करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लम्बे समय तक चिकित्सक पद पर अपनी सेवाएं दे चुके थे। अपने मृदुल व्यवहार, सरल स्वभाव और समाजसेवा के प्रति समर्पण के कारण क्षेत्र में उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त था। उन्होंने अपने सेवाकाल में निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा की और समाज में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए गहरा दुःख व्यक्त किया है। विधायक अजय सिंह के करीबी रहे राकेश सिंह चौहान के पिता डॉ जंग बहादुर सिंह के निधन की खबर से तमाम राजनीतिक, सामाजिक और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की है। स्वर्गीय डॉ. जंग बहादुर सिंह की अंतिम यात्रा दिन में नौ बजे उनके पैतृक गांव जरौली स्थित बाग में संपन्न की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन