नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, May 29, 2025 / Post views : 117
परसपुर। परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेक्सडिया (भगत पुरवा) निवासिनी एक महिला ने थाना परसपुर में तहरीर देकर गांव के ही नान्हू मौर्या पुत्र भजन लाल के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, 13 मई की रात उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी, तभी विपक्षी कटहल के पेड़ के सहारे छत पर चढ़कर घर में घुस आया और किशोरी के साथ छेड़खानी करने लगा। महिला का आरोप है कि आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकला।
इस संबंध में परसपुर थाना प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन