नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Jan 16, 2024 / Post views : 156

परसपुर / गोंडा : जनपद गोंडा अंतर्गत परसपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सीर पुरवा हरदिहा सपौर निवासी जादूगर मिस्टर इंडिया को परम् भूषण अवार्ड मिलने पर क्षेत्रवासियों ने बधाई दी है। बताते चलें कि ख्याति प्राप्त इंटरनेशनल जादूगर मिस्टर इंडिया अपनी जादू कला के जोरदार प्रदर्शन करने की वजह से कई अवार्डों से नवाजे गए। हाल ही में पुनः एक बार फिर राष्ट्र संस्कृति व समाज हित समर्पित संस्था के तत्वावधान में आयोजित वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर चैंपियन कम्पटीशन में जनपद गोंडा की शान बने जादूगर मिस्टर इंडिया ने भी हिस्सा लिया।उनके जबरदस्त परफॉर्मेंस की वजह से फिर अपने जनपद गोण्डा का नाम रोशन करते हुऐ परम् भूषण अवार्ड अपने नाम कर लिया । जादूगर मिस्टर इंडिया को वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर चैम्पियन प्रतियोगिता में विजेता घोषित करने तथा परम् भूषण अवार्ड से सम्मानित किये जाने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राहुल दूबे , कैलाश सिंह , विनोद पाण्डेय प्रधान , देवेन्द्र सिंह काका, रविशंकर सिंह पवन , वरिष्ठ पत्रकार इंद्रप्रकाश शुक्ला , राजन कुशवाहा, राजेश पाण्डेय, राजकुमार सोनी , सुरेश गुप्ता ध्यानदत्त मिश्रा समेत क्षेत्रवासियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन