Wed, 05 Aug 2026
Breaking News
सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव |

: गोंडा : आइए जानते हैं, कैसे रहा कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया का राजनीतिक सफर

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, Jan 23, 2025 / Post views : 695

Share:

परसपुर, गोंडा : करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और बरगदी कोट राजपरिवार के कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया का 23 जनवरी 2025 गुरुवार की शाम को निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से कर्नलगंज ही नहीं, पूरे गोण्डा जिले की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है।

कुंवर अजय प्रताप सिंह का राजनीतिक जीवन संघर्ष और प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा। वह कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक चुने गए। उनका परिवार स्वतंत्रता संग्राम के समय से ही राजनीति में सक्रिय रहा है। उनके पिता श्री मदन मोहन सिंह ने 1967 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ा और बड़ी जीत हासिल की। इसे बरगदी राजपरिवार की स्वतंत्र भारत में पहली राजनीतिक उपस्थिति माना गया।

1989 में कुंवर अजय प्रताप सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना राजनीतिक सफर शुरू किया और विधायक बनने में सफल रहे। वह उस समय सबसे कम उम्र के विधायक बने, जिससे युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। इसके बाद, 1991 में राममंदिर आंदोलन के दौरान उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और लगातार दो चुनाव, 1993 और 1996 में जीत हासिल की। इससे वह कर्नलगंज क्षेत्र के एक सशक्त और प्रभावी नेता के रूप में उभरे।

2002 के चुनाव में स्वास्थ्य समस्याओं के चलते वह क्षेत्र में प्रचार नहीं कर सके और मामूली अंतर से हार गए। हालांकि, इससे उनके समर्थकों की संख्या और जनता के बीच उनका सम्मान कम नहीं हुआ। 2007 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बसपा का रुख किया। उनकी सहमति से उनकी छोटी बहन बृज कुंवर को बसपा ने उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया और वह चुनाव जीतने में सफल रहीं।

बाद में लोकसभा चुनाव में उनका नाम चर्चा में आया, लेकिन ऐन वक्त पर पार्टी ने उनका टिकट काट दिया। 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बसपा के बैनर तले चुनाव लड़ा, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके। 2017 में भाजपा ने उन्हें फिर से पार्टी में शामिल किया और कर्नलगंज से टिकट दिया। इस बार उन्होंने शानदार जीत दर्ज कर अपनी वापसी की।

कुंवर अजय प्रताप सिंह अपनी दृढ़ता और स्पष्ट विचारों के लिए पहचाने जाते थे। वह जनता की समस्याओं को हल करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से सीधे संवाद करने में विश्वास रखते थे। उनकी सहयोगी छवि ने उन्हें जनता के बीच एक सम्मानित नेता बना दिया।

उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके राजमहल पर हजारों समर्थक और शुभचिंतक इकट्ठा हो गए। बरगदी राजपरिवार के करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को कटरा शहबाजपुर स्थित सरयू तट पर किया जाएगा।

कुंवर अजय प्रताप सिंह के निधन के साथ गोण्डा की राजनीति का एक महत्वपूर्ण अध्याय समाप्त हो गया। उनके संघर्ष, सेवा और नेतृत्व को हमेशा याद किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें