नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Sep 2, 2025 / Post views : 148
परसपुर (गोंडा) : परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बसन्तपुर रमड़ी कुडिया निवासी मैनाज पत्नी ननकू ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव के ही पुत्तू ,पिन्का, रेसमा और रुबीना ने मिलकर लाठी-डंडा और लात-घूंसे से उसे मारा-पीटा तथा घर में घुसकर सामान तोड़फोड़ कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरी घटना ग्राम खजुहनपुरवा बहुवन मदार माझा निवासी गुड़िया सिंह पत्नी नंद कुमार सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 4 जुलाई की रात करीब 9 बजे गांव के ही रंजीत यादव और नंदलाल ने रास्ते के मामूली विवाद को लेकर उसके छप्पर में आग लगा दी जिससे उसका घर और घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने आमदा फौजदारी करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी और पीड़िता तथा उसके बच्चों को मारापीटा। इस संबंध में परसपुर थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि दोनों अलग अलग मामलों में कुल छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन