नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Feb 14, 2023 / Post views : 145
परसपुर (गोण्डा) : ब्लॉक परसपुर के ग्राम पंचायत आटा के भोंदू पुरवा में मंगलवार को खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह ने एक अस्थायी गौ आश्रय केंद्र का निर्माण करवा कर छुट्टा पशुओ को संरक्षित करवाया व उनके चारा पानी के व्यवस्था के लिए पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान को निर्देशित किया तथा पशुओ के देखभाल के लिए एक व्यक्ति को अस्थायी नियुक्त किया गया ।इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह,सहायक विकास अधिकारी आई एस बी राकेश गुप्ता,ग्राम पंचायत सचिव जितेंद्र कुमार पशु चिकित्सक परसपुर व ग्राम प्रधान आटा रणधीर सिंह व अन्य ग्राम वासी उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन