नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Apr 17, 2024 / Post views : 145



परसपुर ( गोण्डा ) : परसपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत खरथरी गांव मे अज्ञात कारणों से लगी आग से 25 घर की गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। साथ ही आग की चपेट में आने से दर्जनों बकरी और गायों की भी झुलस कर मौत हो गई है। सूचना देने के बावजूद समय से फायर ब्रिगेड की गाड़ी न उपलब्ध होने पर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से किसी तरीके से आग पर काबू पाया।


मौके पर पहुंचे चेयरमैन बासुदेव सिंह व करनैलगंज भाजपा विधायक अजय सिंह ने दूरभाष के जरिए एसडीएम को मौके पर बुलाया गया। विधायक और एसडीएम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ितों को आर्थिक मदद देकर सरकार से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही लापरवाह फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के खिलाफ भी सरकार से कार्यवाही करवाने की बात कही है।


बताते चलें कि कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र के खरथरी गांव में बुधवार को 4 बजे के करीब अज्ञात कारणों से आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर पूरे गांव को अपने आगोश में लिया। जिसमे चारा खाने के लिए बांधी गई तकरीबन 29 बकरियां और गायों की भी आग में जलकर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन