नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Jul 5, 2024 / Post views : 79
परसपुर गोण्डा : परसपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पुरैना रुइहन पुरवा निवासिनी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि वह अपने भाई के साथ अपने दो बच्चों को लेकर बाबा बागेश्वर धाम दर्शन करने जा रही थी। रास्ते में उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री ने फोन पर सूचित किया कि दो जून की रात लगभग 11:40 बजे उसके पिता ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता बेटी की यह व्यथा सुनकर महिला आधे रास्ते से ही घर लौट आई, जहाँ उसकी बेटी ने पिता की हैवानियत की पूरी घटना विस्तार से बताई।
इस मामले में थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित माता की तहरीर के आधार पर उसके पति हनुमान उपाध्याय के खिलाफ कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन