Wed, 05 Aug 2026
Breaking News
शाम 8:30बजे की बड़ी खबरें........ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश से प्रमुख मुख्य खबरें | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | शाम 8:30बजे की बड़ी खबरें........ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश से प्रमुख मुख्य खबरें | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | शाम 8:30बजे की बड़ी खबरें........ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश से प्रमुख मुख्य खबरें | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश |

: गोंडा : फर्जी बिक्री पत्र बनवाकर बस हड़पी, रास्ते में रोककर छीनी चाभी, दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Jul 8, 2025 / Post views : 113

Share:

परसपुर (गोंडा) थाना क्षेत्र के रमईपुर त्यौरासी निवासी बीर सिंह पुत्र राम सुमिरन एवं महुआ घाटमपुर अल्लीपुर थाना उतरौला जनपद बलरामपुर निवासी धापु सिंह पुत्र राज करन सिंह पर एक व्यक्ति से बस खरीद के नाम पर विश्वास में लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बस हड़पने, चाभी छीनकर बस लेकर भागने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। भरता सहबाजपुर थाना कैसरगंज जनपद बहराइच निवासी राज कुमार सिंह पुत्र सत्यनारायण सिंह ने परसपुर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी जान पहचान विपक्षी बीर सिंह से पहले से थी। विपक्षी बीर सिंह ने उसे एक बस बेचने की बात कही और बस की कीमत 19 लाख 50 हजार रुपये बताई। जब उसने बस की फोटो मंगाई, तो विपक्षियों ने आपसी साजिश के तहत एक फर्जी व कूटरचित विक्रय पत्रावली तैयार की, जिसमें प्रार्थी को भी गवाह बनाकर विश्वास में ले लिया गया। इसके बाद विपक्षियों ने प्रार्थी से बस के एडवांस के रूप में 4 लाख 50 हजार रुपये की मांग की। प्रार्थी ने दिनांक 16 जनवरी 2025 को अपने पुत्र रविन्दर प्रताप सिंह के खाता संख्या 27800100055332 से आरटीजीएस के माध्यम से विपक्षी संख्या दो के खाते में यह धनराशि ट्रांसफर कर दी। धन मिलने के बाद विपक्षियों ने बस प्रार्थी को सौंप दी, लेकिन न तो बस का फाइनेंस कराया गया और न ही उसके ट्रांसफर की कोई वैधानिक प्रक्रिया की गई। प्रार्थी के अनुसार घटना दिनांक 9 फरवरी 2025 की शाम लगभग 6 बजे वह अपने वाहन की मरम्मत कराकर लखनऊ रोड स्थित बालपुर के पास पहुंचा, तभी दोनों विपक्षी अचानक रास्ते में आ गए और जबरदस्ती उसकी बस की चाभी छीन ली। इसके बाद बस लेकर मौके से फरार हो गए। जाते समय विपक्षियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए साफ कहा कि न तो वे बस लौटाएंगे और न ही पैसे वापस करेंगे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के विरुद्ध विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में परसपुर थानाध्यक्ष शारदेंदु कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें