नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Aug 1, 2025 / Post views : 110
परसपुर (गोंडा)। परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक युवक द्वारा घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। उस वक्त पीड़िता की मां घर पर मौजूद नहीं थी, जिसका लाभ उठाते हुए नीरज उर्फ सुल्लूर सिंह पुत्र थुनेश्वर सिंह जबरन घर में घुस आया और युवती से अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर युवक ने उसे जातिसूचक शब्दों से गाली देते हुए मुक्के-थप्पड़ से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में परसपुर थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर विपक्षी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन