नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Jun 28, 2024 / Post views : 105
परसपुर गोंडा : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरैनाडीहा गांव निवासी गुलाबा पत्नी हीरालाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा राधेश्याम (31) वर्ष जो मंदबुद्धि का था। वह गांव में इधर-उधर घूमता रहता था। गुलाबा के मुताबिक बुधवार की रात में परिवार के सभी लोग घर के बाहर सो रहे थे। राधेश्याम भी वहीं सो रहा था। रात तकरीबन 12 बजे तक सभी लोग जाग रहे थे। इसके बाद सो गए। सुबह सोकर उठे तो देखा कि राधेश्याम चारपाई पर नहीं है। तलाश करने पर गांव के एक बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से रस्सी के सहारे उसका शव लटकता मिला। इस घटना के संबंध में परसपुर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन