नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, Sep 19, 2024 / Post views : 107
परसपुर (गोंडा)। महाकवि तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, परसपुर की मुख्य नियंता डॉ. सीमा तिवारी के छोटे भाई शंकर दयाल तिवारी का दुर्भाग्यपूर्ण निधन हो गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा पंजाब प्रांत के संगरुर जिले में हुआ, जहां शंकर दयाल कार्यरत थे। मंगलवार की रात को सोते समय किसी जहरीले जंतु ने उन्हें काट लिया। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना से महाविद्यालय और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
डॉ. सीमा तिवारी ने जानकारी दी कि उनके भाई का शव बृहस्पतिवार को पंजाब से उनके पैतृक गांव राढ़ीपुरवा बेलमत्थर लाया जाएगा, जहां गांव के समीप बालूघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शंकर दयाल तिवारी अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन