नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Sep 27, 2024 / Post views : 103
परसपुर (गोण्डा) : परसपुर थाना क्षेत्र में जमीन और घरेलू विवाद के चलते दो अलग-अलग घटनाओं में मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना ग्राम पसका नायब बलिकरन पुरवा की है, जहां गुड़या सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 23 सितंबर की सुबह जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही जगदीश सिंह, आलोक सिंह, और कृष्णा सिंह ने उसके साथ अभद्रता की और धमकी देते हुए उसकी पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
दूसरी घटना ग्राम पूरे अजब की है, जहां सुमन नामक महिला ने अपने जेठ राधे के खिलाफ घरेलू विवाद को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सुमन का आरोप है कि 21 सितंबर की रात को उसके जेठ ने अभद्रता करते हुए डंडे से उसकी पिटाई की और धमकी दी।
एसओ दिनेश सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और प्रकरण की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन