नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Jul 29, 2025 / Post views : 113
परसपुर (गोंडा)। परसपुर थाना क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर भगाने का मामला सामने आया है। गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि 12 जुलाई की रात लगभग 11 बजे एक युवक ने युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। परिजनों का आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम में युवक के पिता ने भी सहयोग किया। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन चिंतित हो उठे और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में परसपुर थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि युवती को शादी का झांसा देकर भगाने की तहरीर पर पिता-पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन