नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Jan 3, 2025 / Post views : 107
परसपुर, गोंडा : पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार, 4 जनवरी 2025 को महाकवि तुलसीदास पी.जी. कॉलेज, परसपुर में प्रातः 10 बजे से कंबल वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
मंडल अध्यक्ष डॉ. एस.पी. सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में विधवा, वृद्ध और निराश्रित लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए जाएंगे। क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन