नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Jul 22, 2025 / Post views : 114
परसपुर (गोंडा)। थाना परसपुर क्षेत्र में गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना ग्राम हिरदन वैश्यपुरवा दुबाई की है, जहां निवासी श्रीमती पिकी सिंह पत्नी अशीष सिंह ने आरोप लगाया है कि गांव के ही सूर्यभान सिंह पुत्र शीतला प्रसाद, उदयभान सिंह पुत्र शीतला प्रसाद और अनिल सिंह पुत्र चन्द्रभान सिंह उसकी आबादी की भूमि पर कब्जा करने की नीयत से जबरन घास छीलने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे भद्दी-भद्दी गालियां दीं, लाठी-डंडा लेकर दौड़ाया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वहीं दूसरी घटना ग्राम भौरीगंज की है, जहां मोहम्मद शकील ने तहरीर दी है कि उसका बेटा मोहम्मद शरीफ जब चाय पीने चौराहे गया था, तभी गांव का रिंकू पुत्र वुधीलाला उसे गाली देने लगा और विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष परसपुर अनुज त्रिपाठी ने बताया कि दोनों मामलों में चार नामजद लोगों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन