नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Aug 19, 2024 / Post views : 123
परसपुर ,गोंडा : थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी 18 वर्षीय बेटी, जो 27 जून की सुबह 9 बजे सिलाई सीखने के लिए घर से निकली थी, लौटकर नहीं आई। परिवार ने काफी तलाश के बाद 29 जून को परसपुर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
बाद में यह जानकारी सामने आई कि कोतवाली देहात क्षेत्र का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। लड़की के पिता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन